फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Licenses of more than 25 fertilizer shops suspended

Pilibhit News: 25 से अधिक खाद के दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Thu, 16 Apr 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Licenses of more than 25 fertilizer shops suspended
पीलीभीत। नियम विरुद्ध तरीके से किसानों को खाद बेचने पर जिले के विभिन्न समितियों के 25 से अधिक दुकानों के लाइसेंस को निलंबित किया गया है। अप्रैल में अफसरों ने आईएफएमएस पोर्टल पर समीक्षा के दौरान मामले को पकड़ा है। इसके साथ ही अफसरों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि उर्वरक दुकानदारों की ओर से खाद बिक्री में गड़बड़ी की जा रही है। ऐसे में एक से 12 अप्रैल तक आईएफएमएस पोर्टल की समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि एफएससी पीलीभीत, सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत, सहकारी गन्ना विकास समिति मझोला, सहकारी समिति टोडरपुर, सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर, शिवम खाद भंडार पूरनपुर, सिंह फर्टिलाइजर पूरनपुर, शर्मा खाद भंडार घुंघचाई, दीक्षित फर्टिलाइजर, बालाजी फर्टिलाइजर, गगन एग्रीजंक्शन वन स्टॉप, मझोला की आईएफएफडीसी के एसके घुपतपुर, किसान खाद भंडार, कृषक बहुउद्देश्य सहकारी, किसान सेवा सहकारी समिति जोगीठेर, सहकारी समिति, रायपुर बिचपुरी, भारत पेस्टीसाईड, किसान सेवा सहकारी समिति अमरिया, शंकर एंटरप्राईजेज, जोगराजपुर, किसान सेवा सहकारी समिति ललौरीखेड़ा, ग्राम स्तरीय उद्यमी कल्याण, आईएफएफडीसी के एसके कढेरचौरा, सहकारी समिति लि., खरगापुर के द्वारा अत्यधिक मात्रा में यूरिया की बिक्री की गई।
विज्ञापन

वहीं, एफएससी पीलीभीत, सहकारी समिति टोडरपुर, किसान सेवा सहकारी समिति जोगीठेर, सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत, सहकारी गन्ना विकास समिति मझोला, सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर द्वारा अत्यधिक मात्रा में डीएपी की बिक्री की गई है, जबकि इस समय कोई विशेष मांग नहीं चल रही है। इसके साथ साथ सहकारी गन्ना विकास समिति मझोला के द्वारा 30 कृषकों को 18 से 20 बैग यूरिया की बिक्री की गई, जो कि नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ-साथ बाला जी खाद भंडार, बिलसंडा द्वारा एक कृषक को 33 बैग, यूपीएसएस माधोपुर अमरिया द्वारा एक कृषक को 32 बैग, वर्मा खाद भंडार द्वारा एक कृषक को 30 बैग बिक्री की गई। ऐसे में इन सभी उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस को निलंबित किया गया।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि जांच में मामला सही पाए जाने पर इनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed