फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Licenses of 12 school vehicle drivers to be cancelled; notices issued.

Pilibhit News: 12 स्कूल वाहन चालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त, नोटिस जारी

Sat, 19 Sep 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Licenses of 12 school vehicle drivers to be cancelled; notices issued.
फिटनेस कराए जाने के लिए विभागीय अफसरों की ओर से लगातार दिए जा रहे नोटिस
विज्ञापन

पीलीभीत। नियमों की अनदेखी पर 12 स्कूल वाहनों के चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अफसरों की ओर से उन्हें अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया। लंबे समय से विभाग की ओर से दिए गए नोटिस का जवाब न दिए जाने पर अफसरों की ओर से इन वाहन चालकों पर अब शिकंजा कसा गया है।
स्कूली बच्चों को वाहनों से सुरक्षित परिवहन कराया जा सके, इसको लेकर विभागीय अफसरों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कुल 432 वाहनों का स्कूल वाहनों के रूप में पंजीकरण है। नया सत्र शुरू होने के साथ ही परिवहन विभाग के अफसरों की ओर से इन वाहनों को चालकों को नोटिस जारी किए जाते हैं, जिससे यह वाहन चालक अपना फिटनेस प्रमाण पत्र बनवा सके। ऐसे में इस शैक्षिक सत्र में भी विभागीय अफसरों की करीब से करीब 30 वाहन चालकों को नोटिस जारी किया गया। इसमें 18 वाहन चालकों ने तो अपने वाहनों का प्रमाणपत्र बनवा लिया, लेकिन करीब 12 वाहन चालकों ने अपने वाहनों का पंजीकरण नहीं कराया है। इसको लेकर विभाग की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया। साथ ही रिमांडर नोटिस जारी किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई भी जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अफसरों की ओर से अंतिम नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि वह अपने वाहनों का 15 दिनों के भीतर फिटनेस प्रमाणपत्र बनवा लें। ऐसा न करने पर उन वाहन चालकों स्कूल लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। एआरटीओ सुशील मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से नोटिस का जवाब न दिए जाने पर उन वाहन चालकों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed