{"_id":"64ff68efed4a413a650af5d7","slug":"lh-sugar-mill-will-make-way-for-garbage-disposal-plant-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-4014-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एलएच शुगर मिल बनवाएगी कूड़ा निस्तारण प्लांट का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एलएच शुगर मिल बनवाएगी कूड़ा निस्तारण प्लांट का मार्ग
Tue, 12 Sep 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से रोजाना निकलने वाले करीब 40 मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण के लिए गांव मीरापुर में प्लांट लगवाया जा रहा है। प्लांट का ढांचा तो तैयार हो गया है, लेकिन मशीनें अब तक नहीं आईं हैं। शहर से प्लांट तक जाने वाला रास्ता भी कच्चा है। बारिश में वहां तक वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन ने रास्ता बनाने के लिए एलएच शुगर मिल प्रबंधन को पत्र भेजा गया है।
कूड़ा निस्तारण प्लांट बनवाने की अरसे से मांग की जा रही है। शासन से मंजूरी के बाद इसके लिए गांव मीरापुर में जमीन चिह्नित की गई थी। जमीन मिल जाने के बाद काम शुरू हुआ। तीन साल में वहां प्लांट का भवन बनकर तैयार हो गया है, लेकिन मशीनें अब तक नहीं आ सकी हैं। ऐसे में नगर पालिका उसे डंपिंग ग्राउंड के रूप में प्रयोग कर रही है। बारिश के दौरान वहां कूड़ा लदे वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं।
धरअसल, शहर से प्लांट तक का करीब चार किलोमीटर का रास्ता कच्चा है। बारिश में इस पर दलदल हो गया है। प्लांट तक पैदल पहुंचना भी मुश्किल है। सड़क बनवाने के लिए अब नगर पालिका प्रशासन ने एलएच शुगर मिल से सहयोग मांगा है। सड़क बनने से मीरपुर गांव के गन्ना किसानों को भी फायदा मिलेगा। नगर पालिका की ओर से सड़क बनाने के लिए मिल प्रबंधन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
00
एलएच चीनी मिल प्रबंधन को पत्र भेजा गया है। उनसे सड़क बनाने को कहा गया है, ताकि प्लांट पर काम हो सके। शहर का कूड़ा कच्चा रास्ता होने के कारण वहां नहीं पहुंच पा रहा है। - देवेंद्र सिंह, प्रभारी ईओ