{"_id":"5883612d4f1c1b9a25effa0c","slug":"lh-mill-charge-krendra-purchasing-accidental-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" एलएच मिल के क्रय क्रेंद्र प्रभारी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएच मिल के क्रय क्रेंद्र प्रभारी की हादसे में मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
एलएच मिल के क्रय क्रेंद्र प्रभारी की हादसे में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर रोड पर पतरसिया पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार एलएच मिल के गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी जसवंत सिंह पुत्र बांकेलाल की मौत हो गई। बरखेड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के कैंचुआ गांव निवासी 38 वर्षीय जसवंत पुत्र बांकेलाल एलएच चीनी मिल के दियोरियाकलां क्रय केंद्र प्रभारी थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे चीनी मिल से काम निपटाकर बाइक से घर के लिए निकले। बीसलपुर रोड पर पतरसिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जोनल चेकिंग पर निकले सीओ अंडर ट्रेनिंग योगेंद्र कृष्ण नारायण ने हाइवे पर लहूलुहान हालत में युवका को देख पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नियमों की अनदेखी भी रही मौत की वजह
एक बार फिर हादसे के बाद नियमों की अनदेखी मौत का कारण बनकर सामने आई। मृतक के सिर में गहरी चोटें आई थी, जिनसे उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में अगर उसने हेलमेट लगाया होता, तो जान बच सकती थी। इसके अलावा हादसे के करीब ढाई घंटे बाद पुलिस को इसका पता लगा। राहगीरों ने इसको देख नजर अंदाज कर दिया।