फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   LH did get paid by January 11

एलएच मिल ने किया 11 जनवरी तक का भुगतान

Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
शहर स्थित एलएच मिल ने इस बार नियमित भुगतान दे रही है। बृहस्पतिवार को मिल ने 11 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है। मिल ने 31.34 करोड़ की धनराशि समितियों के माध्यम से किसानों के खातों मेें भेजी है। मिल अब तक 163.71 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। जिले की चारों चीनी मिलों में एलएच शुगर मिल के बेहतर की साख को कायम रखा है। गत वर्ष की इस बार भी लगातार भुगतान दिया जा रहा है। सात जनवरी को मिल ने 31 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने के भुगतान को 22.75 करोड़ किसानों के खाते भेजे थे। अब बृस्पतिवार को 11 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान भी भेज दिया है।बुधवार को जिन किसानों ने क्रय केंद्रों पर गन्ना तुलवाया है उनके खातों में धनराशि भेज दी गई है। इसके लिए मिल ने बृहस्पतिवार को संबंधित समितियों के माध्यम से किसानों के खातों में 31.34 करोड़ रूपये की धनराशि भेजी है। मिल के जीएम एचआर आशीष गुप्ता ने बताया कि मिल प्रबंधन ने इस बार किसानों को जल्द से जल्द भुगतान देने का निर्णय लिया है। इसके तहत मिल चलने से लेकर एक दिन पूर्व तक का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी भुगतान नियमित होता रहे इसके प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed