फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lepord

सूरजपुर गांव में बाउंड्री लांघकर घर से कुत्ता उठा ले गया तेंदुआ

Sat, 14 Sep 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Lepord
अमरिया (पीलीभीत)। जंगल से दूर अमरिया तहसील क्षेत्र के रिहायशी इलाके में बाघ के साथ तेंदुए की चहलकदमी ने ग्रामीणों को मुसीबत में डाल दिया है। गुरुवार रात जंगल से बाहर निकला तेंदुआ क्षेत्र के सूरजपुर गांव जा पहुंचा। यहां बाउंड्री लांघकर किसान मंजीत सिंह के घर में घुस गया और कुत्ते को उठा ले गया। तेंदुए ने ईख में ले जाकर कुत्ते को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में काफी दिनों से प्रवास किए बाघों के साथ तेंदुए की सक्रियता भी बढ़ रही है। फार्म स्वामी मंजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे उन्होंने कुत्ते को दूध पिलाया और आंगन के एक छोर पर बांध कर नहाने के लिए चले गए। करीब दस मिनट बाद लौटने पर देखा तो कुत्ता गायब था। मौके पर घिसटने के निशान और बाल पड़े देख परिजन शोर मचाने लगे। परिजनों ने बाघ या तेंदुआ द्वारा कुत्ते को उठा ले जाने आशंका जताते हुए परिजनों ने उन्होंने गेट के बाहर जाकर देखा तो पगचिह्न के साथ दीवार पर खून लगा दिखा। टार्च की रोशनी में देखा तो मृत कुत्ता गन्ने के खेत में पड़ा था। फिर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय वनकर्मी चेतन कुमार, अंकित और कैलाश कुमार ने मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए तो तेंदुए के हमले की पुष्टि की। रेंजर सतेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि तेंदुआ घर के अंदर कुत्ते की वजह से घुस गया। फिलहाल निगरानी के लिए वनकर्मियों को निर्देश दिए गए है। पटाखों का प्रयोग कर तेंदुए को जंगल में खदेड़ने के प्रयास भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


इंग्लैंड से मंगवाया था रोडविलर प्रजाति का कुत्ता
किसान मंजीत सिंह ने बताया कि उनका कुत्ता बेहद बफादार और पूरे परिवार का प्रिय था। करीब आठ माह पूर्व इंग्लैंड से मंगवाया था। परिवार के सदस्य की तरह ही उसकी देखरेख और पालन पोषण करते थे। कुत्ते की मौत के बाद घरवाले जहां मायूस हैं वहीं तेंदुए की दहशत भी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बाउंड्री लांघ घर में घुसेंगे तेंदुए तो कैसे रहेंगे सुरक्षित

वैसे तो बाघों की चहलकदमी पिछले कई सालों से जारी है। खेतों के साथ आबादी क्षेत्र के निकट बाघों की मौजूदगी बनी हुई है। इसकी रोकथाम के लिए विभागीय ओर से दावे तो किए जा रहे, लेकिन अमल नहीं हो रहा है। - मंजीत सिंह

वन विभाग की उदासीनता के चलते किसान दुखी हो गए है। मात्र कर्मचारी मौका मुआयना करता है। अफसर ठोस कदम नहीं उठाते है। अब हम लोग स्वयं ही अपनी सुरक्षा पर मंथन करेंगे। - परमवीर सिंह, पैरी

नौजल्हा गांव के घर में घुसकर तीन मुर्गे मुर्गियां खा गया तेंदुआ
माधोटांडा। क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में तेंदुआ लगातार मवेशियों को निवाला बना रहा है। गुरुवार रात तेंदुआ नौजल्हा गांव में मनी मोहन के घर में घुस गया। उसने मनी मोहन के तीन मुर्गे और मुर्गियों को निवाला बना लिया। आहट सुनकर जागे परिजन शोर मचाने लगे, जिससे तेंदुआ भाग गया। बराही रेंज के जंगल से सटे आबादी वाले इलाके में लंबे समय से तेंदुए के कुनबे की दहशत है। इसकी रोकथाम के लिए विभाग की ओर से फिलहाल कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सूचना के बाद वनकर्मी मौका मुआयना करके औपचारिकता निभा देते हैं। बराही रेंजर ने बताया कि तेंदुए की चहलकदमी को देखते हुए वनकर्मियों को निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

घास चर रही बकरी को तेंदुए ने बनाया निवाला
गजरौला। शुक्रवार शाम करीब छह बजे गांव निवासी पारवती अपनी आधा दर्जन बकरियों को रोजाना की तरह गांव के बाहर चराने गई थी। घास चरते समय अचानक पास के गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने बकरियों पर हमलाकर बोल दिया और एक बकरी को निवाला बना लिया। महिला जैसे-तैसे अन्य बकरियों को भगाकर गांव की ओर गई और ग्रामीणों को जानकारी दी। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed