फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   leopard trapped in a hunter net near a village was rescued by a forest department team in Pilibhit

Pilibhit News: गांव के करीब शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Sat, 01 Nov 2025 01:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 01:47 PM IST
सार

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में शिकारियों के लगाए जाल में एक तेंदुआ फंस गया। शनिवार को सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो दहशत फैल गई। वन विभाग को सूचना दी। 

विज्ञापन
leopard trapped in a hunter net near a village was rescued by a forest department team in Pilibhit
बेहोश तेंदुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के लधपुरा गांव में शनिवार को सुबह तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुआ गन्ने के खेत के बाहर चकरोड पर बैठा देखा गया। ग्रामीणों ने उसका वीडियो बना लिया, जिसमें एक कुत्ता भी दिख रहा है। तेंदुआ उसका शिकार करने के लिए उठता है, लेकिन आगे बढ़ नहीं पाता। बताया गया कि उसके पैर में फंदा फंसा हुआ था। आशंका है कि शिकारियों ने शिकार करने के लिए फंदा लगाया होगा, जिसमें तेंदुआ फंस गया। यह घटना उस वक्त की है, जब वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र का शुभारंभ करने आए हुए थे। 

विज्ञापन


शिकारियों के जाल में तेंदुआ फंसने की सूचना से वन विभाग में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और निगरानी शुरू कर दी। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई। कुछ देर बाद रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई। टीम के दक्ष गंगवार ने डॉट मारकर तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। बेहोश होने पर उसे पकड़ा गया। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया गया है। जिला मुख्यालय लाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। खेत में किसने जाल लगाया था, इसकी भी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed