फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard took away the dog from outside the house, created a stir

Pilibhit News: घर के बाहर से कुत्ता उठा ले गया तेंदुआ, मचा हड़कंप

Wed, 08 Jan 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 08 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Leopard took away the dog from outside the house, created a stir
मझोला क्षेत्र के गांव ​​भिडारा में खेत पर बने तेंदुआ के पगचिन्ह।संवाद - फोटो : खनन में पकड़ा गया ट्रैक्टर और हाइड्रा के साथ मौजूद थानाध्यक्ष गंगादास गौतम।
मझोला/पीलीभीत। मझोला क्षेत्र के भिंडारा गांव की सीमा में मंगलवार रात पहुंचा तेंदुआ घर के बाहर बैठे एक पालतू कुत्ते को उठा ले गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र के भिंडारा के मजरा पकड़िया विजयपुर निवासी रामदुलारे ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे परिवार के लोग घर में थे। उनका पालतू कुत्ता घर के दरवाजे पर जाकर बैठ गया। इस दौरान खेतों की ओर से पहुंचे तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया और मुंह में दबाकर पास में ही स्थित गन्ने के खेत में खींच लेकर मार दिया। कुत्ते के चीखने की आवाज पर परिवार के लोग बाहर निकले तो तेंदुए की मौजूदगी देखी। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने सूचना वन विभाग की टीम को दी। इसपर टीम मौके पर पहुंची और पगचिह्न ट्रेस कर निगरानी बढ़ा दी। क्षेत्रीय वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह ने बताया कि जानकारी के बाद मौका मुआयना कर स्थिति को परखा गया। तेंदुए की निगरानी बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों को भी सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
टाह पौटा में बाघ की दहशत बरकरार, निगरानी में जुटी टीमें

पीलीभीत। शहर से सटे टाह पौटा गांव की सीमा में पहुंचे बाघ की दहशत दूसरे दिन बुधवार को भी बनी रही। बाघ के गन्ने के खेत में डेरा जमाए होने की संभावना जताई जा रही है। इससे किसान खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग की टीमें बाघ की निगरानी में जुटी हुई हैं। एक दिन पूर्व मंगलवार को बाघ ने एक छुट्टा पशु को मार दिया था। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि बाघ की निगरानी के लिए टीमें जुटी हैं। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed