फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard spotted roaming on highway; cameras installed for monitoring.

Pilibhit News: हाईवे पर तेंदुए की चहलकदमी, निगरानी के लिए लगाए कैमरे

Sat, 19 Sep 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted roaming on highway; cameras installed for monitoring.
बरखेड़ा इलाके में नवादा महेश के पास रात में सड़क पार करता नजर आया
विज्ञापन

बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर राजमार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात तेंदुआ सड़क पार करता दिखाई दिया। इससे नवादा महेश गांव व आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के गन्ने के खेतों में छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल, निगरानी के लिए वन विभाग की टीम ने कुछ जगहों पर कैमरे लगवा दिए।
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार सुबह खेतों की तरफ गए लोगों ने एक तेंदुए को बंदर पर हमला करते देखा। अचानक सामने आए हिंसक वन्यजीव को देखकर लोग घबरा गए और सुरक्षित गांव की ओर लौट आए। हालांकि मौके पर बंदर का शव नहीं दिखा। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि तेंदुआ शिकार को खींचकर समीप के गन्ने के खेत में ले गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर वनकर्मियों ने घटनास्थल के आसपास छानबीन की और मिट्टी पर बने पगचिह्नों को देखा। वन क्षेत्राधिकारी रोहित जोशी ने बताया कि मौके पर मिले निशान तेंदुए के प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि वन्यजीव की मौजूदगी की पुष्टि परीक्षण रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी। इलाके में वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए दो वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संभावित आवागमन वाले रास्तों पर डब्ल्यूटीआई की मदद से कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed