फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   leopard reached in farm house

फार्म हाउस के दरवाजा पर तेंदुआ देख छूटा पसीना, शोर कर भगाया

Tue, 18 Jan 2022 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
leopard reached in farm house
अमरिया। गांव टोंडरपुर के पास आबादी क्षेत्र में लगातार तीन तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। रविवार को देर रात शादी समारोह से कार द्वारा फार्म हाउस लौटते समय फार्म के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे तेंदुए को देखकर किसान के पसीने छूट गए। किसान के शोर मचाने पर घर के अंदर सो रहे परिवार के अन्य लोग भी उठ कर शोर करने लगे। सूचना वन विभाग को दी गई। सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने पगचिह्न ट्रेस किए। पिछले दो माह से तीन तेंदुए गांव के आस पास गन्ने के खेतों में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में पिछले नौ सालों से आधा दर्जन से अधिक बाघ विचरण कर रहे हैं। लेकिन एक साल से इस क्षेत्र में जंगल से निकलकर तेंदुए भी पहुंचने लगे हैं। क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। गांव टोडरपुर निवासी किसान हरजीत सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे बह एक शादी समारोह से घर वापस लौटे। जैसे ही फार्म हाउस के नजदीक पहुंचे, तो कार की रोशनी में एक तेंदुआ फार्म के अंदर घुसने की कोशिश करता हुआ दिखाई दिया। कार में ही शोर करते हुए आगे बड़े शोर सुनकर फार्म हाउस में सो रहे परिवार के लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। इससे तेंदुआ पास के गन्ने के खेतों में चला गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी गांव टोडरपुर निवासी मजदूर दिलशाद अहमद ट्रैक्टर से खेतों में जुताई करने गया था। तब अचानक गन्ने के खेत से तीन तेंदुए एक साथ निकलकर सामने आ गए थे। उसने बमुश्किल वहा से भाग कर अपनी जान बचाई थी। यह तीनों तेंदुए पिछले दो माह से इसी क्षेत्र में घूमते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना के बाद सोमवार को वन दारोगा शैलेंद्र कुमार, टीम प्रभारी सोनी सिंह, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार ने पहुंचकर मौका मुआयना कर ग्रामीणों को सतर्क किया। हरजीत सिंह का कहना है कि यह तेंदुए लगातार आस पास के गन्ने के खेतों में घूमते दिखाई दे रहे है। इस से खेतों में काम करते समय जान का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुओं की टोंडरपुर के पास चहलकदमी करने की सूचना मिली थी। अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर उनको पकडने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर पिंजरा लगाकर पकडने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। निगरानी बढ़ाने के साथ ही पटाखे दाग कर तेंदुआ जंगल की ओर खदेडने का प्रयास किया जाएगा। - देवेन्द्र पाल सिंह रेंजर सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed