फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard hunted calf in Pipraiya

Pilibhit News: तेंदुए ने किया पिपरैया में बछड़े का शिकार

Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard hunted calf in Pipraiya
वन विभाग की ग्रामीणों को खेत में न जाने के सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। पिछले एक पखवाड़े से उत्पात मचा रहा तेंदुआ शनिवार को सुबह गांव पिपरैया में दोबारा पहुंच गया। तेंदुए ने पिपरैया में एक छुट्टा बछड़े का शिकार किया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
दियोरिया के जंगल से निकला तेंदुआ एक पखवाड़े से अलग-अलग गांवों में उत्पात मचा रहा है। तेंदुआ शनिवार सुबह गांव पिपरैया में दोबारा पहुंच गया। गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर लाल वर्मा ने बताया कि तेंदुए ने उनके खेत के पास स्थित पुलिया के पास छुट्टा बछड़े का शिकार किया। इस बात की जानकारी होते ही काफी ग्रामीण मौके पर जमा होने लगे, तभी तेंदुआ गन्ने के खेत में चला गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। ग्रामीण तेंदुए के डर से शनिवार को खेतों पर काम करने नहीं गए। वन विभाग की टीम ने भी ग्रामीणों को खेतों पर न जाने का सुझाव दिया। दियोरिया के रेंजर एलएस दीक्षित ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गन्ने के खेत में बाघिन के मिले पदचिह्न, दहशत बरकरार

न्यूरिया । किशोरी को घायल करने के बाद बाघिन की मौजूदगी उसी खेत में बनी हुई है। गन्ने के खेत के पास पगचिह्न भी मिले हैं।

ग्राम कुआंखेड़ा निवासी दशरथ का गन्ने का खेत ग्राम चौराखेड़ा में है। शुक्रवार को गन्ने के खेत में चारा काटने किशोरी भूपदेई को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था। शनिवार को इसी खेत में ग्रामीण काम कर रहे थे। इसी दौरान उनको बाघिन के पगचिह्न दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना है इस क्षेत्र में बाघिन घूम रही है। उसके साथ दो बच्चे भी देखे गए हैं। शुक्रवार को हमला करने वाला बाघिन का शावक था। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि गन्ने के खेत की निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed