{"_id":"67003d8a3899899f46036d86","slug":"leopard-found-injured-in-haripur-range-dies-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-123484-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हरीपुर रेंज में घायल मिले तेंदुए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हरीपुर रेंज में घायल मिले तेंदुए की मौत
विज्ञापन
पीलीभीत। हरीपुर रेंज के जंगल में गश्त के दौरान वनकर्मियों को घायल मिले तेंदुए की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को मुख्यालय पर एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार उसका पोस्टमार्टम किया गया। अफसरों का कहना है कि चोट की स्थिति देखकर बाघ से संघर्ष की बात सामने आ रही है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की हरीपुर रेंज में बृहस्पतिवार को दिन में वन रक्षक जीतेंद्र सिंह टीम के साथ जंगल में गश्त पर थे। इस दौरान जंगल क्षेत्र में एक तेंदुआ घायल अवस्था में दिखाई दिया। वह टीम की ओर दौड़ा। इस पर सतर्क हुई टीम ने स्थिति को परखने के बाद सूचना अफसरों को दी।
इसके बाद मुख्यालय से विभागीय पशु चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल तेंदुए को रेंज कार्यालय लाकर उसका उपचार शुरू किया गया। देर शाम तेंदुए की मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को मुख्यालय लाकर फ्रीजर में रखा गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार सामाजिक वानिकी क्षेत्र में तीन सदस्यीय चिकित्सकीय पैनल ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान डब्ल्यूटीआई के निदेशक अरुण कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, प्रधान लालाराम आदि मौजूद रहे।
हरीपुर रेंज में गश्त के दौरान वनकर्मियों को घायल तेंदुआ मिला था, जिसे पकड़कर उसका उपचार शुरू कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शरीर पर चोटों को देखते हुए बाघ से संघर्ष की बात सामने आ रही है।- मनीष सिंह, डीएफओ