फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard enters house and injures calf; monitoring begins.

Pilibhit News: तेंदुआ ने घर में घुसकर बछिया को किया घायल, निगरानी शुरू

Tue, 07 Jul 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Leopard enters house and injures calf; monitoring begins.
पूरनपुर। हजारा क्षेत्र में घर में घुसकर तेंदुआ ने बछिया पर हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा पर तेंदुआ खेतों की ओर चला गया। सूचना पर पहुंची संपूर्णानगर की सामाजिक वानिकी की टीम को तेंदुआ के पंजों के निशान मिले। निगरानी को टीम लगाई गई है। इसके अलावा गांव के समीप सुतिया नाले के पास तेंदुआ की चहल-कदमी की सूचना पर पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम करीब नौ बजे की है। गांव कबीरगंज के जनता फार्म निवासी रंजीत कौर के घर में घुसे तेंदुआ ने बछिया पर हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा पर तेंदुआ खेतों की ओर चला गया।
विज्ञापन

सूचना पर संपूर्णानगर की सामाजिक वानिकी की टीम रात में पहुंची। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि टीम को तेंदुआ के पंजों के निशान मिले हैं। निगरानी को टीम लगाई गई है। उन्होंनेे बताया कि इसके अलावा सुतिया नाले के समीप तेंदुआ की चहल-कदमी की सूचना पर पिंजरा लगाया गया है। गांव कबीरगंज के समीप तेंदुआ की चहल-कदमी कई दिनों से हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed