{"_id":"64da15415d56bb0f0c0a9ba3","slug":"leopard-entered-the-house-last-night-in-selha-village-of-pilibhit-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आधी रात घर में घुस आया तेंदुआ, मच गई चीख-पुकार, दहशत से पूरे गांव की उड़ी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आधी रात घर में घुस आया तेंदुआ, मच गई चीख-पुकार, दहशत से पूरे गांव की उड़ी नींद
Tue, 15 Aug 2023 01:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:02 PM IST
सार
सेल्हा गांव में 20 दिन पूर्व से तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही है। रविवार रात तेंदुआ एक घर में घुस गया। आहट होने पर जब घरवालों की नींद टूटी तो चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में बराही रेंज से सटे सेल्हा गांव में तेंदुए की दहशत बरकरार है। रविवार रात जंगल से निकलकर तेंदुआ गांव के एक घर में घुस आया। आहट पर जागे परिजनों में खलबली मच गई। शोर शराबे पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। दहशत के चलते ग्रामीण रातभर जागते रहे। जानकारी के बाद वनकर्मियों ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
सेल्हा गांव में 20 दिन पूर्व से तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही है। बच्ची पर हमले की घटना के बाद स्थिति अधिक बिगड़ गई। बराही रेंज प्रशासन की ओर से निगरानी कराई जा रही है। कैद करने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन पिंजरे से दूर तेंदुए की गांव की सीमा में चहलकदमी जारी है। कई ग्रामीणों के घरों में घुसकर मुर्गे व बतख का भी शिकार किया। दो दिन पूर्व से आबादी की ओर तेंदुए की अधिक मौजूदगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: '15 मिनट को पुलिस हटा लो...फिर देखो', कांवड़ गुजरने के बाद डाली भड़काऊ पोस्ट, आठ आरोपियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
रविवार देर रात सेल्हा निवासी बासू के घर में तेंदुआ घुस गया। परिजन घर में सो रहे थे। आहट पर परिजन जाग गए। शोर शराबा करने पर तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया। जानकारी के बाद आधी रात को ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे। स्थिति को परखने के बाद निगरानी बढ़ा दी गई। रेंजर अरूण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए की निगरानी जारी है। अफसरों को अवगत कराया गया है।