फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard caught from Aliganj got freedom in PTR

Pilibhit News: अलीगंज से पकड़े गए तेंदुए को पीटीआर में मिली आजादी

Tue, 30 Apr 2024 09:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Leopard caught from Aliganj got freedom in PTR
जंगल में छोड़ा गया तेंदुआ । स्रोत - पीटीआर
- उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने के बाद सोमवार की देर रात पिंजरे से किया आजाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। ग्रामीण के घर से पकड़े गए तेंदुए को सोमवार की देर रात अधिकारियों के आदेश पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में ही छोड़ दिया गया। तेंदुए को छोड़ने के बाद अब उसकी निगरानी की जा रही है।
न्यूरिया क्षेत्र के गांव अलीगंज में सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे जंगल से बाहर आकर तेंदुआ गांव के पास खेत में देखा गया था। ग्रामीणों ने जब शोरगुल किया तो वह पास में ही प्रेमशंकर के घर में घुस गया। ग्रामीणों ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग की टीम ने दोपहर करीब पौने दो बजे उसे बहोश कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पिंजरे में बंद करने के बाद तेंदुए को डिवीजन में लाया गया। तेेंदुए को कहां पर छोड़ा जाए, इसको लेकर उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई। देर रात अनुमति मिलने के बाद तेंदुए को पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में छोड़ दिया गया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि तेंदुआ बिलकुल स्वस्थ है। निगरानी के लिए टीमों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed