फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard came in front of laborer while irrigating

सिंचाई करते समय मजदूर के सामने आया तेंदुआ

Fri, 10 Jun 2022 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Leopard came in front of laborer while irrigating
अमरिया। तहसील क्षेत्र के गांव गजरौला में बृहस्पतिवार शाम गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहे मजदूर के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। जान बचाकर मजदूर ने फार्म हाउस की ओर दौड़ लगाई। वन विभाग की टीम ने पगमार्क ट्रेस करने के बाद ग्रामीणों को अलर्ट किया।
विज्ञापन

थाना अमरिया क्षेत्र के गांव तिरकुनियां नसीर निवासी मजदूर जसपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे गांव गजरौला के किसान अजयदत्त सिंह के गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहा था। इस दौरान गन्ने के खेत से निकलकर एक तेंदुआ उसके सामने आ गया। तेंदुए को सामने देख उसके पसीने छूट गए। पीछे हटते हुए मजदूर ने शोरशराबा करते हुए दौड़कर फार्म हाउस पहुंचकर अपनी जान बचाई। सूचना पर सामाजिक वानिकी प्रभाग के वन्य जीव प्रभारी वन दरोगा सोनी सिंह, शैलेंद्र कुमार, नवीन सिंह वोरा, कैलाश कुमार, प्रेम चंद मौर्या ने मौके पर पहुंचकर पगमार्क ट्रेस किए। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन

उत्तराखंड की ओर से भटककर तेंदुए अमरिया क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। एक तेंदुए की गजरौला फार्म में देखे जाने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। तेंदुए के ताजे पगमार्क मिले हैं। तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जाएगा।-- देवेंद्र प्रताप सिंह, रेंजर सामाजिक वानिकी प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed