Pilibhit: खेत में काम कर रहे चार ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला, भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा, डंडों से पीटकर किया बेसुध
शुक्रवार को दियोरा गांव में तेंदुए ने खेत पर काम कर रहे चार ग्रामीणों को घायल कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट दिया। वन विभाग ने उसे रेस्क्यू कर माला रेंज कार्यालय भेजा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गजरौला थाना क्षेत्र के जंगल से सटे गांव दियोरा में शुक्रवार सुबह के समय तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। खेत पर कार्य कर रहे चार ग्रामीणों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, इससे चारों घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और तेंदुए को खेत में घेर लिया।
बताया जा रहा है कि हमले में अंकित वर्मा, धर्मपाल वर्मा, सोनू वर्मा और तोताराम पासवान घायल हुए हैं। तेंदुए के पंजे लगने से घायल सभी लोगों को उपचार के लिए भेजा गया। सूचना पर क्षेत्रीय वनकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद डिप्टी रेंजर शेर सिंह समेत वन विभाग की टीम रेस्क्यू वाहन के साथ गांव पहुंची।
टीम का किया विरोध, तेंदुए पर बरसाए डंडे
आरोप है कि टीम जब गांव पहुंची, इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का विरोध किया और तेंदुए को दौड़ाकर डंडों से पीट दिया। इससे तेंदुआ खेत में ही बेसुध होकर बैठ गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को भी मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
माला रेंज ले जाकर शुरू की स्वास्थ्य जांच
टीम बमुश्किल तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू वाहन में सुरक्षित रखकर माला रेंज कार्यालय ले जाया गया। वहां तेंदुए की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।