{"_id":"6b05c382abf323125d0d7db3","slug":"leopard-appears-before-laborers-irrigating-a-field-chaos-ensues-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-174059-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेत में सिंचाई कर रहे मजदूरों के सामने आया तेंदुआ, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेत में सिंचाई कर रहे मजदूरों के सामने आया तेंदुआ, मची अफरातफरी
Tue, 24 Nov 2026 10:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
अमरिया। गजरौला में मंगलवार सुबह गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे मजदूरों के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखकर मजदूर घबरा गए और शोर मचाते हुए मौके से भागकर फार्म हाउस पहुंच गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर तेंदुए के ताजा पगमार्क ट्रेस किए। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी।
गजरौला गांव निवासी श्रावण दत्त सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे तिरकुनियां नसीर निवासी रईस अहमद और अंटा गौंटिया निवासी गुड्डू गेहूं की फसल में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर एक तेंदुआ अचानक उनके सामने आ गया। तेंदुए को नजदीक देखकर दोनों मजदूर घबरा गए। उन्होंने शोर मचाया और जान बचाने के लिए दौड़कर फार्म हाउस पहुंच गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर वन दरोगा शीलेंद्र यादव और कोशेंदर यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल के आसपास तेंदुए के पगमार्क ट्रेस किए।
रेंजर विनीत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। तेंदुए के ताजा पगमार्क मिले हैं। ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ा दी गई है।