फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lekpalon indefinite strike from today

लेखपालों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से

Mon, 22 Aug 2016 11:20 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन जारी है। सोमवार को लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर नेहरू पार्क में धरना देंगे।
विज्ञापन

वेतन विसंगति, प्रमोशन, पदनाम में बदलाव सहित विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल पिछले कई दिनों से आंदोलन पर हैं। विभिन्न चरणों में चल रहे आंदोलन के तहत अब तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। सोमवार को भी तीनों तहसीलों के लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। अब मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी। जिलाध्यक्ष अशोक गंगवार एवं मंत्री राधेकृष्ण ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर जिले भर के लेखपाल हड़ताल पर रहकर नेहरू पार्क में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 29 तक नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन चलेगा। इसके बाद 30 से लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने सभी लेखपालों से आंदोलन में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कर्मचारी भी आंदोलन पर
पीलीभीत। प्रांतीय आह्वान पर अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर उप्र मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने भी सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया। पहले दिन सोमवार को सभी ने काली पट्टी बांधकर काम किया। जिलाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने बताया तीन चरणों में होने वाले आंदोलन के तहत 24 तक काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा। इसके बाद नौ सिंतबर को एक दिवसीय धरना देकर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे और 21 सिंतबर को लखनऊ में राजस्व परिषद का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed