{"_id":"677982f5a83df4c0a2078e74","slug":"lekhpals-boycotted-the-complete-resolution-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128423-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संपूर्ण समाधान दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संपूर्ण समाधान दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार
Sun, 05 Jan 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन करते लेखपाल।संवाद
पीलीभीत। गाजीपुर में लेखपाल को रिश्वतखोरी में फंसाने के मामले को लेकर लेखपालों ने शनिवार को सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को देकर कहा कि लेखपाल ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्हें जानबूझकर रिश्वतखोरी के झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने गाजीपुर मामले की जांच कराने की मांग की।
सदर तहसील में लेखपालों ने दिए ज्ञापन में कहा कि सामान्य शिकायतों के आधार पर बिना सच्चाई परखे ही लेखपालों पर रिश्वत के मामले में कार्रवाई की जा रही है। गाजीपुर की घटना का हवाला देकर जांच की मांग की गई। पूरनपुर में लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लेखपालों ने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा।
-- -- -- -
नारेबाजी कर जताया विरोध
फोटो: 3
बीसलपुर/अमरिया। तहसील परिसर में सभी लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। अपर जिलाधिकारी रितु पुनिया को ज्ञापन भी दिया। धरना स्थल पर संघ की तहसील अध्यक्ष सीमा गंगवार, तहसील मंत्री वीर बहादुर सिंह, जाहिद अली, सुमन गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमरिया में लेखपालों ने एक ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को सौंपा। यहां तहसील अध्यक्ष विनय गंगवार, जिलाध्यक्ष अशोक गंगवार, अमित कुमार, मुकेश कुमार, आलोक पांडे, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद