फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lekhpal suspended for demanding bribe in the name of getting compensation

पीलीभीत: मुआवजा दिलाने के नाम पर पीड़ित से मांगी 40 हजार रुपये रिश्वत, लेखपाल निलंबित

Mon, 18 Sep 2023 04:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 04:40 PM IST
सार

पीलीभीत में एक लेखपाल ने मुआवजा दिलाने के नाम पर पीड़ित से रिश्वत मांगी। रिश्वत नहीं देने पर उसने गलत रिपोर्ट लगा दी, जिससे पीड़ित को मुआवजा नहीं मिला। उसने मामले की शिकायत की। डीएम के निर्देश पर जांच कराई गई तो आरोप सही निकला। इसके बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया।  

विज्ञापन
Lekhpal suspended for demanding bribe in the name of getting compensation
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत के कलीनगर में दैवीय आपदा के मामले में मुआवजा दिलाने के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग करने वाले लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। शिकायत पर डीएम के निर्देश पर जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाया गया। इसके बाद एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


कलीनगर तहसील के शिवनगर गांव निवासी भगवानदास ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 29 अप्रैल को उसकी मां लड़ैती देवी खेत पर जा रही थीं। नहर के करीब पहुंचते ही आवारा पशु ने उनपर हमला कर दिया, जिससे वह नहर में गिर गईं। डूबने से उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद चार लाख रुपये मुआवजे को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'साहब...मेरी पत्नी को ढूंढ दो': जिसके लिए कमाने गया बाहर, वो प्रेमी संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रिश्वत न देने पर लगा दी गलत रिपोर्ट 

भगवानदास ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल दीपक सागर ने मुआवजा दिलाने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर गलत रिपोर्ट लगाकर तहसील प्रशासन को भेज दी गई, जिससे पीड़ित को मुआवजा नहीं मिल सका। 

डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कलीनगर को जांच के निर्देश दिए। जांच में लेखपाल भी संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि देवीय एवं राज्य आपदा के प्रकरण में घोर उदासीनता बरतने पर लेखपाल दीपक सागर को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed