फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Laying the foundation stone of 91 construction works worth five crores

Pilibhit News: पांच करोड़ के 91 निर्माण कार्यों का शिलान्यास

Sat, 28 Oct 2023 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Laying the foundation stone of 91 construction works worth five crores
गांधी स्टेडियम में सांसद वरूण गांधी ने किया कायोZ का ​शिलान्यास । स्रोत - सांसद प्रतिनि​धि
शिलान्यास के बाद सांसद ने कई गांवों में किया जनसंवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को सांसद निधि के पांच करोड़ के बजट से 91 कार्यों का शिलान्यास किया। जिसमें सीसी रोड, इंटर लॉकिंग, श्मशान शेड, बरातघर आदि कार्यों का होना प्रस्तावित हैं। सांसद बोले- सांसद निधि समय से पहले खर्च करने का रिकार्ड यूपी में पीलीभीत के नाम होगा।
सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पीलीभीत पहुंचे। खमरिया पुल पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शिलान्यास के बाद उन्होंने मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में जनसंवाद किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि वह समझौते की नहीं बल्कि सिद्धांतों की राजनीति करते हैं। वह उस राजनीति का हिस्सा बनेंगे जो अपनी चिंता न कर राष्ट्र की चिंता करे। राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। लोगों के मन में अविश्वास पैदा हो रहा है कि राजनीति में लोग लालच में आते है, न कि राष्ट्रीय निर्माण के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण बोले, वह नौजवान, महिला, बुजर्ग, किसान आदि की लड़ाई लड़ने के लिए राजनीति में आए हैं। कहा कि पीड़ितों की आवाज उठाने में उनको काफी नुकसान होता है, लेकिन उनको अपने नुकसान की चिंता नहीं है।
सांसद वरुण गांधी ने मरौरी ब्लाक क्षेत्र के खाग, सुंदरपुर, नवदिया कुर्रय्या, कुरैया, हटुआ विजुलियाई, कुठियारते, मुडैला, जैतपुर, अटकोना, अमखेड़ा, करनापुर, जार कल्लिया, नारायण ठेर, सिसइयां, सुकटिया आदि गांवों में जनसंवाद किया।

-
बच्चों का बर्बाद हो रहा भविष्य
सांसद ने कहा कि बच्चे परीक्षा की तैयारी करते हैं। पेपर देने जाते हैं, लेकिन पेपर लीक हो जाता है। इसका जिम्मेदार कौन है। उद्योगपतियों को आसानी से लोन मिल जाता है, लेकिन आम आदमी को नहीं मिल पता। ऐसा क्यों। आम आदमी अधिकारी या पुलिस से मिलने जाते हैं तो उनको दबकर अपनी बात रखनी होती है। यह तो अंग्रेजों के समय होता था, लेकिन आज भी यह सब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed