फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lawyers took out procession in Puranpur and Bisalpur

Pilibhit News: पूरनपुर और बीसलपुर में वकीलों ने जुलूस निकाला

Sat, 02 Sep 2023 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 02 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lawyers took out procession in Puranpur and Bisalpur
पूरनपुर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता । संवाद
पूरनपुर। शनिवार को भी वकीलों ने हापुड़ की घटना के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में वकील जुलूस की शक्ल में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में संजय विश्वास, नईम खां, युनुस खां, कौशलेंद्र भदौरिया, अमिताभ मिश्र, ओमप्रकाश यादव आदि वकील थे।
विज्ञापन

बीसलपुर। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में डंडे लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में अपर जिलाधिकारी राम सिंह गौतम को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। तहसील में अधिवक्ताओं ने डंडे लहराते हुए हापुड़ पुलिस के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रगतिशील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु वाजपेई, महामंत्री मनोज कुशवाहा, विमल मिश्रा, मनीष जायसवाल, मुकेश शुक्ला, श्याम कृष्ण मौर्य, प्रदीप सक्सेना, ओमचंद माथुर आदि मौजूद रहे।

पूरनपुर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता । संवाद

पूरनपुर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed