फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lawyers surrounded ADM accusing him of misbehaving with the chairman

Pilibhit News: अध्यक्ष से अभद्रता का आरोप वकीलों ने एडीएम का किया घेराव

Wed, 19 Feb 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Lawyers surrounded ADM accusing him of misbehaving with the chairman
पूरनपुर के उपनिबंधक कार्यालय में  हंगामा कर प्रदर्शन करते वकील।संवाद
पूरनपुर। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष से अभद्रता का आरोप लगाकर वकीलों ने उप निबंधक कार्यालय में एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया का घेराव किया। करीब दो घंटे तक यहां हंगामे के हालात रहे।
विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य ने आक्रोशित वकीलों को समझाने की कोशिश की मगर, वह नहीं माने। इसके बाद उप निबंधक कार्यालय गेट पर पहुंचीं एडीएम ऋतु पूनिया ने अधिवक्ताओं को समझाकर प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन

एडीएम ऋतु पूनिया मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उप निबंधक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचीं थी। यहां भीड़ देखकर उन्होंने मौजूद लोगों से कार्यालय आने का कारण पूछना शुरू कर दिया। कार्यालय में प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र अपने साथी देव शर्मा के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने वकील देव शर्मा से कार्यालय में आने की जानकारी की। आरोप है कि अमिताभ मिश्र के परिचय देने के बाद भी एडीएम ने उन्हें बाहर जाने के लिए कह दिया। जानकारी पर बड़ी संख्या में वकील यहां जुट गए। गेट पर हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार हसीब उर रहमान अंसारी, नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित, अभिषेक त्रिपाठी पहुंचे और वकीलों को समझाने की कोशिश की।
करीब दो घंटे तक वकील कार्यालय गेट पर प्रदर्शन करते रहे। सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम सहित कोतवाली से कई दरोगा, पुलिसकर्मी भी पहुंचे। वकीलों की जिद पर एडीएम गेट पर पहुंचीं। कहा कि वह अध्यक्ष को पहचानती नहीं हैं। वार्ता के बाद वकील मान गए। संवाद

पूरनपुर के उपनिबंधक कार्यालय में  हंगामा कर प्रदर्शन करते वकील।संवाद

पूरनपुर के उपनिबंधक कार्यालय में  हंगामा कर प्रदर्शन करते वकील।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed