फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lawyers seek justice for daughter

एडीएम से मिले अधिवक्ता, बेटी के लिए मांगा न्याय

Thu, 18 Nov 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
lawyers seek justice for daughter
पीलीभीत। बिटिया से दरिंदगी से हर वर्ग में आक्रोश है। आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाएं हैं इसलिए आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी मामले में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से मिला। ज्ञापन देकर घटना का खुलासे किए जाने की मांग की गई है। आरोपियों की पैरवी न करने के इरादे भी कई अधिवक्ताओं ने व्यक्त किए। यह भी कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सरकारी वकील तो मिलेंगे ही लेकिन अगर पीड़ित परिवार को किसी कानूनी सहायता की जरूरत पड़ती है तो अधिवक्ता उसमें पीछे नहीं रहेंगे। संयुक्त बार एसोसिएशन, सिविल बार एसोसिएशन, सेंट्रल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हो चुकी है। इस बैठक में यह निर्णय लिया जा चुका है। बेटी के परिवार से हमदर्दी जाहिर की गई और न्याय दिलाने के लिए कानूनी मदद देने का निर्णय लिया। संयुक्त बार एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप अवस्थी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक नगाइच, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अताउर्रहमान ने कहा कि घटना के 84 घंटे हो गए हैं और पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस के पास कोई क्लू नहीं है। कोई दिशा नहीं है। इसलिए लोगों मे रोष है। पुलिस जल्दी से जल्दी खुलासा करे।
विज्ञापन

अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो अधिवक्ता शनिवार को फिर से बैठक करेंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। - कुलदीप अवस्थी, महासचिव, संयुक्त बार एसोसिएशन
विज्ञापन

यह गंभीर घटना है। ऐसी घटनाएं कुछ ज्यादा हो रही हैं। मैं चाहता हूं कि आरोपी गिफ्तार हों। मैं ऐसे आरोपियों की पैरवी नहीं करूंगा। - अताउर्रहमान, अध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की शुरूआती विवेचना सही तरीके से नहीं हो रही है। पूरे मामले में अधिवक्ता नजर बनाए हुए हैं। अगर कार्रवाई में देरी होती है तो अधिवक्तागण पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आएंगे। - आलोक नगाइच, अध्यक्ष, सिविल बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed