{"_id":"66dcb2a00301584cad034937","slug":"lawyers-celebrated-protest-day-took-out-a-procession-submitted-a-memorandum-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122134-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वकीलों ने विरोध दिवस मनाया, निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वकीलों ने विरोध दिवस मनाया, निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्ता।संवाद
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर कासगंज की अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के विरोध में जनपद के अधिवक्ताओं ने शनिवार को विरोध दिवस मनाया। साथ ही जजी एवं कलक्ट्रेट परिसर से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षित नहीं हैं। अधिवक्ताओं की आए दिन हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश के वकील लंबे अरसे से अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। ज्ञापन में तत्काल कानून लागू करने की मांग की गई।
साथ ही कहा गया कि कासगंज की अधिवक्ता मोहिनी तोमर के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जाएं।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, विवेक पांडे, महासचिव विवेक अवस्थी, महासचिव आनंद मिश्रा, अशोक बाजपेई, तारिक अली बेग आदि शामिल रहे।