फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Last rites performed in torchlight

टॉर्च की रोशनी में हुआ किशोरी के शव का अंतिम संस्कार

Tue, 20 Sep 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के बाहर श्मशान भूमि में किशोरी के शव का अंतिम संस्कार किया गया।इसके बाद प्रभारी डीएम से बातचीत के बाद परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।एसओ स्तर के दरोगा को लखनऊ में ही कैंप कराया गया।

विज्ञापन
Last rites performed in torchlight
गांव के बाहर शमशान घाट में जलती चिता। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के बाहर श्मशान भूमि में किशोरी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। शव पहुंचने के बाद करीब एक घंटे तक जद्दोजहद चलती रही। इसके बाद प्रभारी डीएम से बातचीत के बाद परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

करीब सवा आठ बजे किशोरी की अर्थी गांव के बाहर श्मशान भूमि पर ले जाई गई। श्मशान भूमि से करीब 200 मीटर पहले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हट गए। साढ़े आठ बजे पिता ने बेटी की चिता को मुखाग्नि दी। पुलिस दूर खड़ी रही। गांव में लाइट है, लेकिन श्मशान घाट में बिजली की व्यवस्था नहीं थी। गांव की गलियों में भी कई जगह अंधेरा था। ऐसे में मोबाइल की टॉर्च का सहारा लेकर शव को श्मशान घाट तक लेकर जाया गया।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष की महिलाएं निकलीं बाहर, पुलिस ने लौटाया
शाम को जब पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे तो आरोपी पक्ष की करीब 30-40 महिलाएं इकट्ठा होकर बाहर निकल आईं। उनका कहना था कि पुलिस ने आरोपियों को गलत गिरफ्तार किया है। घटना वाले दिन आरोपी गांव में ही नहीं थे। इधर, पीड़ित पक्ष का कहना था कि ये महिलाएं हमला करने के मकसद से आ रही हैं। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने महिलाओं को लौटा दिया। महिलाएं अधिकारियों से नहीं मिल सकीं। इसके बाद पीड़ित परिवार के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर : एसपी
एसपी दिनेश कुमार पी. ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। मुकदमा हत्या की धारा 302 में तरमीम होगा। साथ ही जल्द मुकदमे को ट्रायल पर लाकर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। साथ ही गांव में रोजाना पुलिस गश्त करेगी। पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस की तरफ से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की गई। एसओ स्तर के दरोगा को लखनऊ में ही कैंप कराया गया। उन्होंने खुद लखनऊ केजीएमसी में डॉक्टर से बात करके किशोरी को बेड दिलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed