{"_id":"66f1d70fd62b1d4c400d9274","slug":"larvae-killing-spray-and-fogging-should-be-done-in-the-wards-by-preparing-a-roster-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122930-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रोस्टर बनाकर वार्डों में किया जाए लार्वा नाशक स्प्रे और फाॅगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रोस्टर बनाकर वार्डों में किया जाए लार्वा नाशक स्प्रे और फाॅगिंग
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस संबंंध में सोमवार को जिलाधिकारी ने गांधी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागों को दिशा-निर्देश दिए।
डीएम संजय कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अपने अधीन आने वाले नगरीय क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई कराएं। रोस्टर बनाकर वार्डों व मोहल्लों में लार्वा नाशक स्प्रे और फाॅगिंग की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामों में साफ-सफाई, उथले हैंडपंपों का चिह्निकरण, इंडिया मार्का की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में नोडल अध्यापक नामित कर प्रार्थना सभा में संचारी रोगों की जानकारी देने तो कृषि विभाग को ग्रामीणों के साथ गोष्ठी करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को सूकर पालकों के संवेदीकरण के लिए गोष्ठी करने, बाल विकास विभाग की ओर से कुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण कर अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी को संदर्भित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रत्येक घर जाकर संचारी रोग के बारे में बताने के निर्देश दिए। इसके अलावा अब आशा घर-घर जाकर बुखार, खांसी-जुकाम, टीबी के मरीजों की सूची भी तैयार करेंगी।