फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   langar

गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सजा दीवान

Thu, 08 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 08 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
langar
गुरुवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में दीवान सजा। इसमें गुरुगोविंद सिंह महाराज के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। शाम को धार्मिक फिल्म का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन

दीवान में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के निधान सिंह, फतेह सिंह के हजूरी रागी जत्था, लखीमपुर खीरी के रंजीत सिंह के रागी जत्था, दमदमा साहिब गुरुद्वारा गोमती गुरुद्वारा के केवल सिंह के रागी जत्था ने गुरुवाणी का शबद कीर्तन किया। गुरमत ज्ञान कालेज के कथावाचक प्रोफेसर नक्षत्र सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने खालसा  पंथ की स्थापना असहायों की मदद को की थी। लोग उनके उपदेश से भटक रहे हैं। गुरु महाराज के बताए रास्ते पर चलने की जरुरत है। केवल सिंह कोमल के ढाढी जत्थे ने रानी भैणी, दुनीचंद, विचित्र सिंह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि बेमुख होए राम ते लग्गण जन्म विजोग (राम से मुख मोड़ने का हस्र गलत होता है)। इस दौरान लंगर चला। इसमें तमाम लोगों ने प्रसाद लिया। समारोह में प्रधान बलजीत सिंह खैरा, जागीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह माटा, कश्मीर सिंह, सुखविंदर सिंह, पलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, गुरमुख सिंह आदि प्रमुख लोग थे। संचालन मास्टर गुरदयाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed