फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lakhs of rupees stolen from four houses in two villages

Pilibhit News: दो गांवों के चार घरों में लाखों की चोरी

Fri, 25 Oct 2024 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen from four houses in two villages
बरखेड़ा। क्षेत्र के दो गांवों में बुधवार रात चोरों ने चार घरों से लाखों का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर सीओ प्रतीक दहिया ने थाना पुलिस के साथ गांव पहुंचकर स्थिति को परखा। सीसी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश शुरू की गई है। सीओ ने थाना पुलिस को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कोकिली निवासी रामदेव मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आधी रात के बाद चोर मुख्य द्वार के ऊपर लगे वेंटिलेशन को तोड़कर घर में घुसे और कमरे में जाकर वहां रखे संदूक को खोल लिया। चोरों ने सोने का मंगलसूत्र, चेन, झुमकी, चांदी की पायल, तीन चांदी के सिक्के के अलावा 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह उठने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने पास के ही गांव कोकिला में तीन घरों को निशाना बनाया। यहां गांव निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि उनके जेठ लीलाधर का पास में ही मकान है। परिजन कार्य के सिलसिले में बाहर रहते हैं। आधी रात को चोर छत के रास्ते जेठ के घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे जेवरात चोरी कर ले गए। चोरों ने उनके घर में भी घुसकर सामान को खखोड़ा। बृहस्पतिवार सुबह सामान फैला देख घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के राकेश कुमार के घर भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोर घर के खुले दरवाजे से अंदर आए और अलमारी का ताला तोड़कर एक जोड़ी सोने की झुमकी, चांदी का कमरबंद, तीन पैंडल का मंगलसूत्र व पायल चोरी कर ले गए। दो गांवों में चार घटनाओं से हड़कंप मच गया।
सूचना के बाद बृहस्पतिवार सुबह सीओ प्रतीक दहिया थाना पुलिस के साथ गांव पहुंचे और घटनाओं के बाबत जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करने चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही घटनाओं के खुलासे के प्रयास किए जा रहे है।
--
गोदाम में चोरी कर रहे युवक को दबोचा

पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र में स्थित गोदाम में चोरी कर रहे युवक को मालिक ने आसपास रहने वाले लोगों की मदद से पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली क्षेत्र के सनराइज कॉलोनी निवासी राजीव कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एकता नगर क्षेत्र में उसका स्टील अलमारी व फोल्डिंग पलंग का गोदाम है। आरोप है कि 22 अक्तूबर की रात चोर ने गोदाम में घुसकर लोहे की पटरी, हथौड़े, अलमारी के फर्मे, ऐंगिल समेत सामान चोरी कर लिया।

23 अक्तूबर को दोपहर में कैमरा देखा तो एक व्यक्ति गोदाम के अंदर फिर चोरी करते दिखाई दिया। इसपर मौके पर पहुंचकर आसपास मौजूद लोगाें की मदद से उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल बताया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed