फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lakhpati Didis now hope for better in the state budget also

Pilibhit News: लखपति दीदियों को अब राज्य के बजट में भी बेहतर की उम्मीद

Tue, 10 Feb 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Lakhpati Didis now hope for better in the state budget also
रोमी शर्मा।
पीलीभीत। केंद्रीय बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। इससे लखपति दीदियों को और बेहतर काम करने का मौका मिलेगा। पूर्व से जिले में प्रत्येक ब्लॉक में लखपति दीदियों को विभिन्न कार्यों से जोड़ा गया है। यह महिलाएं मछली पालन, कैंटीन संचालन और अन्य कार्य कर रही हैं। अब लखपति दीदियों काे राज्य सरकार के बजट से भी बेहतर की उम्मीद है।
विज्ञापन

एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) को जिले में 14840 महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने का लक्ष्य मिला था। विभाग ने 15,170 महिलाओं को लखपति दीदी के लिए चिह्नित किया है। विभाग समूह से जोड़कर और स्वरोजगार के जरिए 6246 महिलाओं को लखपति दीदी बना चुका है। एक फरवरी को आए केंद्रीय बजट में लखपति दीदी का खास ख्याल रखा गया। उनके लिए विशेष घोषणा की गई। अब राज्य बजट में मिलने वाली राहत से उनके कार्य को बेहतर होने की उम्मीदें हैं। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अभी 8549 महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाना है। संवाद
विज्ञापन

----------
केंद्र सरकार की ओर से जारी बजट बेहतर रहा है। आने वाले राज्य बजट में हमें और अधिक राहत मिलने की उम्मीद है। इससे कार्य और बेहतर हो सकेंगे।- रोमी शर्मा
---------
जरदोजी का काम कर अपने आपको को सशक्त बनाया है। राज्य सरकार की ओर से जारी होने वाले बजट में लखपति दीदियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। - कुलशुम

रोमी शर्मा।

रोमी शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed