{"_id":"6858294a4b6a91440506477e","slug":"lakh-rupees-grabbed-by-pretending-to-double-rupees-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-138322-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रुपये दोगुने करने का झांसा देकर हड़पे 11 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रुपये दोगुने करने का झांसा देकर हड़पे 11 लाख रुपये
विज्ञापन
पीलीभीत। रुपये दोगुना करने का झांसा देकर आरोपियों ने तीन लोगों से करीब 11 लाख रुपये हड़प लिए। राशि वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सुनगढ़ी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी सुमित सक्सेना ने सुनगढ़ी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दिसंबर 2022 में उसकी मुलाकात नौगवां चौराहा स्थित टेंपाे अड्डे के पास रिंकू और लालू से हुई। आरोप है कि दोनों ने दोगुने रुपये करने का झांसा दिया। उसने अपने पास से चार लाख, न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम महचंदी निवासी तिलकराम से 2.70 लाख व मोहल्ला नई बस्ती निवासी प्रेमचंद से 3.60 लाख रुपये एकत्र कर जनवरी 2023 में आरोपियों को दे दिए।
रुपये लेने के दौरान दोनों आरोपियों के अलावा फुरकान, उसका भाई जीशान, दीपक कश्यप, प्रदीप कश्यप, प्रेमवती, गुड्डू व भोला साहनी मौजूद थे। इसके बाद लंबा समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने रुपये वापस नहीं किए। संपर्क करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर उसने पुलिस को जानकारी दी। सुनगढ़ी पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।