फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lady dancers danced in the Tilak ceremony of Pradhan son in Gaushala

गोशाला को बना दिया बरातघर: प्रधान के बेटे ने सजाई महफिल, तिलक समारोह में बुलाईं महिला डांसर

Sun, 04 Jun 2023 11:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Jun 2023 11:59 AM IST
सार

पीलीभीत में एक प्रधान ने गोशाला को बरातघर बना डाला। गोशाला में अपने बेटे का तिलक समारोह कराया। उसमें महिला डांसरों को भी बुलाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
lady dancers danced in the Tilak ceremony of Pradhan son in Gaushala
तिलक समारोह में महिला डांसरों ने किया डांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव पड़री मरौरी में नवनिर्मित गोआश्रय स्थल में प्रधान के बेटे के तिलक समारोह हुआ। इसमें महिला डांसरों को बुलाया गया। फूहड़ डांस का वीडियो वायरल होने पर अब पुलिस ने प्रधान के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पशुओं को संरक्षित करने के लिए गांव पड़री मरौरी में गोआश्रय स्थल का निर्माण कराया गया था। जिसमें कुछ पशुओं को बांधकर विधायक विवेक वर्मा ने इसका पिछले दिनों उद्घाटन किया। इसके बाद इसी गोआश्रय स्थल में शुक्रवार को प्रधान मुन्नी देवी के बेटे का तिलक समारोह आयोजित किया गया। इसमें शाहजहांपुर से महिला डांसरों को बुलाया गया, जिन्होंने यहां जमकर डांस किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद किसी युवक ने डांस का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली गई। इसके बाद दरोगा प्रेमपाल की तहरीर पर प्रधान के बड़े बेटे संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने लगाया हाथापाई का आरोप

गांव के ही पूर्व प्रधान शंकर शरण ने बताया कि शुक्रवार की देर रात प्रधान के बेटे के साथ अन्य लोग उनके खेत पर आ धमके। जहां वह पशुओं की रखवाली कर रहे थे। प्रधान पक्ष के लोगों ने कहा कि तुमने वीडियो वायरल कर दिया है। उनके साथ हाथापाई की गई। ट्यूबवेल का दरवाजा भी तोड़ दिया गया। 

पूर्व प्रधान का कहना है कि वह बमुश्किल जान बचाकर वहां से भागे। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई । एसओ अचल कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed