{"_id":"6772c93ab4a732e61900d514","slug":"lady-constable-son-committed-suicide-in-pilibhit-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला कांस्टेबल के बेटे ने की आत्महत्या, ट्रांजिट हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला कांस्टेबल के बेटे ने की आत्महत्या, ट्रांजिट हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव
Mon, 30 Dec 2024 10:01 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:01 PM IST
सार
पीलीभीत में तैनात सिपाही मीना राजपूत के बेटे ने आत्महत्या कर ली। उसका शव ट्रांजिट हॉस्टल के कमरे में लटका मिला। सिपाही के बड़े बेटे ने तीन साल पहले आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
ट्रांजिट हॉस्टल के बाहर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में टनकपुर हाईवे के पास स्थित ट्रांजिट हॉस्टल के कमरे में महिला कांस्टेबल मीना राजपूत के मंझले बेटे सौरभ राजपूत (25) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सौरभ बीएससी कर चुका था। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। तीन साल पहले मीना के बड़े बेटे ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। पति का 2006 में निधन हो चुका है।
विज्ञापन
पीलीभीत में तैनात मीना राजपूत की वर्तमान में न्यायालय सुरक्षा में ड्यूटी है। वह ट्रांजिट हॉस्टल के कमरा नंबर 121 में बेटे सौरभ राजपूत के साथ रहती हैं। ट्रेनिंग के सिलसिले में मीना मेरठ गई हुईं थीं। घर पर सौरभ अकेला था। छोटा बेटा बाहर रहकर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
UP Weather: बरेली में कड़ाके की ठंड, दो जनवरी तक येलो अलर्ट जारी; परिषदीय स्कूलों में छुट्टी
विज्ञापन
उसने बताया कि दो दिन से सौरभ किसी का फोन नहीं उठा रहा था। शक होने पर कांस्टेबल ने आसपास रह रहे साथी कर्मियों को कमरे में जाकर जानकारी करने के लिए कहा। सोमवार सुबह आसपास के कर्मी कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
कोतवाल राजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर सौरभ का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। शव के पास में ही मोबाइल फोन भी पड़ा था। कोतवाल ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।