{"_id":"588de4664f1c1b2d3de80094","slug":"laden-car-seized-election-materials-lawsuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव सामग्री से भरी कार पकड़ी, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव सामग्री से भरी कार पकड़ी, मुकदमा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़न दस्ता प्रभारी ने शनिवार की शाम खनंका पुलिस चौकी के सामने शाहजहांपुर की ओर से बिना अनुमति प्रचार सामग्री ला रही एक कार पकड़ी है। उड़न दस्ता प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम वह शाहजहांपुर रोड पर खनंका पुलिस चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक कार में 1200 बैनर बरामद हुए। कार चालक बिना अनुमति से इन बैनर को ला रहा था। चालक के पास कार के पंजीकरण संबंधी अभिलेख भी नहीं थे। उड़न दस्ता प्रभारी ने पकड़ी गई कार चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह के हवाले कर दी है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर बिना अनुमति के प्रचार सामग्री ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें कार चालक जिला शाहजहांपुर के कस्बा निगोही निवासी गुफरान को नामजद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार चालक का चालान कर दिया है और बरामद कार, प्रचार सामग्री सील कर दी है।
विज्ञापन