{"_id":"572e2f584f1c1b61145cf534","slug":"kotwali-of-malkhane-lock-charge-was-crashing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के मालखाने का ताला तुड़वाकर कराया चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली के मालखाने का ताला तुड़वाकर कराया चार्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 07 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख तीर्थ यात्री फर्जी मुठभेड़ में कोतवाली में हेड मोहर्रिर पद पर तैनात रहे आरोपी दुर्विजय सिंह के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उनको निलंबित कर दिया गया है। हेड मोहर्रिर के चार्ज को लेकर बनाई गई समिति की देखरेख में शनिवार को कोतवाली के मालखाने का ताला तोड़कर चार्ज दूसरे हेड मोहर्रिर चमन सिंह को दिया गया।
25 साल पहले फर्जी मुठभेड़ में सिख तीर्थ यात्रियों की हत्या के मामले में पिछले माह 47 पुलिस कर्मियों को सजा हुई थी, जिसमें कोतवाली में तैनात हेड दीवान दुर्विजय सिंह भी आरोपी थे। कोर्ट के निर्णय से पहले ही हेड दीवान छुट्टी लेकर कोतवाली से गए थे। इसके बाद नहीं लौटे। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी हेड दीवान दुर्विजय सिंह ने पिछले दिनों कोर्ट मेें सरेंडर कर दिया। जेल जाने वाले दीवान को एसपी ने निलंबित कर दिया। मालखाना के चार्ज को एक टीम गठित की गई। टीम में शामिल सीओ राजेश्वर सिंह, अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी, तहसीलदार दिग्विजय सिंह और प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने अपनी मौजूदगी में कोतवाली के मालखाने का शनिवार को ताला तुड़वाकर चार्ज दूसरे हेड दीवान चमन सिंह को करा दिया। कुछ कर्मचारियों से चार्ज सूची आदि तैयार कराई जा रही है।