फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kotedar episode two tear in the

कोटेदार प्रकरण को लेकर ग्रामीण में हुए दो फाड़

Mon, 11 Jan 2016 06:54 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Mon, 11 Jan 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
Kotedar episode two tear in the

गांव चुर्रासकतपुर के निलंबित कोटेदार के प्रकरण को लेकर ग्रामीण दो धड़ों में बंट गए। दोनों धड़ों के लोग तहसील कार्यालय पहुंचे। एक गुट ने कोटेदार को बहाल कराने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। दूसरे गुट के लोगों ने कोटेदार के लाइसेंस को निरस्त न करने की मांग को लेकर आपूर्ति विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

मालूम हो कि एसडीएम बीपी सिंह ने राशन सामग्री के वितरण में अनियमितताएं बरतने के आरोप में पिछले माह चुर्रासकतपुर के कोटेदार अफसर अली की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। गांव के कुछ लोग निलंबित दुकान को बहाल कराने के पक्ष में हैं और कुछ लोग निलंबित दुकान को बर्खास्त कराने के पक्ष में हैं। दोनों धड़ों के लोग सोमवार को तहसील कार्यालय आए। एक गुट राष्ट्रीय समानता दल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा की अगुवाई में दुकान बहाल कराने की मांग को लेकर एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार एमआर थारू  को दिया, जबकि दूसरे गुट के लोगों ने माकपा के शाखा मंत्री जंडैल सिंह के साथ पहुंचकर लाइसेंस को बर्खास्त न किए जाने पर आपूर्ति विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद दोनों गुटों के लोग वापस चले गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि मंगलवार को दोनों ज्ञापन एसडीएम को दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed