{"_id":"5e9887698ebc3e7608298422","slug":"korona-virus-pilibhit-news-bly402878069","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संदिग्ध पकडने जाएं तो दंगा निरोधक उपकरण साथ रखें, पर्याप्त पुलिस बल हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संदिग्ध पकडने जाएं तो दंगा निरोधक उपकरण साथ रखें, पर्याप्त पुलिस बल हो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मुरादाबाद, मेरठ समेत कई जिलों में कोरोना संदिग्धों को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों और डॉक्टरों की टीम पर हमले की घटनाओं के बाद शासन ने सतर्कता बरतने को कहा है। इसके बाद एसपी ने भी अपने मातहतों के लिए इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
कोरोना संदिग्धों को पकड़ने गए स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस टीम पर बुधवार को असामाजिक तत्वों ने मुरादाबाद के नवाबपुरा इलाके में हमला कर दिया था। छतों से महिलाओं ने भी उन पर पत्थर बरसाए थे। इसमें पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी घायल हो गए थे। इससे पूर्व मेरठ, बरेली समेत कई अन्य जनपदों में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए शासन ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। शासन से मिले निर्देशों के बाद एसपी अभिषेक दीक्षित ने भी सतर्कता बढ़ाते हुए सीओ और इंस्पेक्टरों से कहा है कि कोरोना संदिग्धों की धरपकड़ के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पूरी तैयारी रखें। अब पुलिस अधिकारियों को कोरोना से संबंधित किसी व्यक्ति को पकड़ने के लिए टीम ले जाते समय दंगा निरोधक उपकरण साथ रखने होंगे। एसपी ने कहा कि अधिकारी पर्याप्त पुलिस बल लेकर कार्रवाई करें। उन्हें या एएसपी को इसकी पहले से जानकारी दें। कोई भी कार्रवाई सर्किल अफसर की अगुवाई में होगी। समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अकेले पुलिसकर्मी की कहीं पर ड्यूटी नहीं लगाएं। प्रत्येक स्थान पर कम से कम दो पुलिसकर्मी जरूर रखें। थाना स्तर पर सहयोगी के तौर पर पुलिस बल को तैयार रखा जाए, ताकि आपात स्थिति या फिर हमले की जानकारी मिलते ही रिजर्व पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच सके। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों के अलावा पुलिस बल को जिम्मेदारी से इस तरह की कार्रवाई करने को कहा गया है।
मुरादाबाद, बरेली समेत कई जिलों से ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। इसका संज्ञान लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। इस तरह के हमलों को रोकने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। - अभिषेक दीक्षित, एएसपी