{"_id":"5e7a3a7e8ebc3e729f689f8e","slug":"korona-virus-pilibhit-news-bly4006916113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर समेत बीसलपुर और पूरनपुर के प्राइवेट अस्पताल और होटल प्रशासन लेगा कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर समेत बीसलपुर और पूरनपुर के प्राइवेट अस्पताल और होटल प्रशासन लेगा कब्जे में
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन इससे निपटने की तैयारी में जुटा है। इसको लेकर शहर के होटल, प्राइवेट अस्पताल और धर्मशालाओं को अधिग्रहित करेगा।
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना वायरस के इलाज के लिए वैकल्पिक चिकित्सीय प्रबंध करने के लिए प्राइवेट अस्पताल, होटल और धर्मशालाओं को अधिकार में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें शहर के संतोष होटल, बंद पड़े मैकूलाल अस्पताल, अग्रवाल सभा, बीसलपुर में अग्रवाल सभा भवन और पूरनपुर में राम होटल को अधिकार में लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएमओ कार्यालय के नवनिर्मित भवन को क्वारंटीन वार्ड बनाया गया है। विदेशों से आ रहे लोगों की संख्या को देखते हुए यह क्वारंटीन वार्ड नाकाफी हो रहा है। वहीं जिला अस्पताल में एक मात्र आइसोलेशन वार्ड बना है। डीएम ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर इन भवनों में चिकित्सीय कार्य किए जाएंगे।