फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Know the problems of families affected by human-wildlife conflict

Pilibhit News: मानव वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों से रूबरू होकर जानी समस्याएं

Fri, 29 Nov 2024 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Know the problems of families affected by human-wildlife conflict
पीलीभीत। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं से प्रभावित परिवारों की मूलभूत समस्याओं को दूर करने के प्रयास शुरू किए गए हैं। इसके लिए पीटीआर और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघर्ष से प्रभावित रहे 26 परिवारों के सदस्यों से अफसरों ने बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं से प्रभावित रहे परिवारों की समस्याओं को सुनने और निराकरण के प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर बृहस्पतिवार को पीटीआर मुख्यालय स्थित सभागार में पीलीभीत टाइगर रिजर्व और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के संयुक्त तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2020 से लेकर 24 तक वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं से प्रभावित रहे 26 परिवारों के सदस्यों से बातचीत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ संघर्ष की रोकथाम करना है। इसके लिए वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों से बातचीत की गई। इस दौरान विभागीय मदद के अलावा अन्य समस्याओं की स्थिति को जानने के प्रयास किए गए।

उक्त परिवारों की विभाग के प्रति रखने वाली अपेक्षाएं को भी जाना गया। प्रभावित परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, बच्चों की शिक्षा, वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन दिलवाने की अपेक्षा की। इस पर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम संचालन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed