फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kisan bhojnalaya started in Mandi

मंडी में किसान भोजनालय का उद्घाटन

Tue, 02 Jan 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 02 Jan 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
Kisan bhojnalaya started in Mandi
Kisan bhojnalaya

राजस्थान की अन्नपूर्णा थाली की तर्ज पर प्रदेश में शुरू की जा रही किसान भोजनालय योजना का मंडी में ट्रायल शुरू हुआ। मंडी सचिव विजिन बालियान ने कूपन कटाने वाले किसानों को थाली परोस कर इसका शुभारंभ किया। पहले दिन 28 किसानों ने योजना का लाभ उठाया।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार मंडियों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास में जुटी है। इसके लिए मंडी मेें किसानों को तरह तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में फसल बेचने मंडी आने वाले अन्नदाताओं को कम दाम पर भोजन उपलब्ध कराने को किसान भोजनालय योजना शुरू करने की तैयारी है। राजस्थान की अन्नपूर्णा थाली की तर्ज पर शुरू हो रही इस योजना के पायलट प्रोजेक्ट के लिए पीलीभीत की मंडी को चुना गया है। योजना के तहत मंगलवार सुबह से मंडी पहुंचने वाले किसानों से भोजन के बारे में जानकारी दी जा रही है और इच्छा व्यक्त करने पर मात्र 10 रुपये का कूपन उन्हें दिया जा रहा है। दोपहर को भोजनालय में मंडी सचिव विजिन बालियान ने अपने स्टाफ के साथ पहुंचकर कूपन कटाने किसानों को थाली परोस कर पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। पहले दिन किसानों को दाल, सब्जी, रोटी व चावल के अलावा खीर भी परोसी गई। मंडी सचिव विजिन बालियान ने बताया कि पहले दिन 28 किसानों ने योजना के तहत भोजन किया।
विज्ञापन


कैंटीन संचालक ने भी किया सहयोग
किसान भोजनालय योजना में किसान को मात्र 10 रुपये खर्च करना है जबकि थाली की कीमत लगभग 50 रुपये है। इस अंतर मूल्य को मंडी स्वयं वहन करेगी। लेकिन योजना की जानकारी होने पर मंडी की कैंटीन के संचालक ने इसमें सहयोग करते हुए कीमत मेें 10 रुपये कम कर दिए हैं। अर्थात मंडी को फिलहाल 30 रुपये ही वहन करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed