{"_id":"6159fdcf8ebc3edadf304426","slug":"kisan-andolan-pilibhit-news-bly461748385","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मौत के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और सरकार है जिम्मेदार- वीएम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मौत के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और सरकार है जिम्मेदार- वीएम सिंह
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह ने किसानों की मौत के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को उस भाषण को जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें वह विरोध करने वाले किसानों को उकसाते हुए नजर आ रहे हैं। वीएम सिंह का कहना है कि सरकार का काम किसानों को बचाना न कि मरवाना।
उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलित किसानों में तो गुस्सा है। ऐसे में सरकार और उसके मंत्रियों को संयम से काम लेना चा हिए था पर ऐसा नहीं हो रहा है। किसानों के साथ बहुत गलत हो रहा है। सरकार को सबक लेना चाहिए। अगर सरकार किसानों के मामलों को सुलझा नहीं पा रही है तो कम से कम उसके मंत्री ऐसे बयान न दें जिससे किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। उनका कहना था कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बयान ने आग में घी डालने जैसा काम किया है। उन्होंने कहा कि किसान वोट देकर मंत्री, विधायक और सरकार बनाते हैं तो फिर किसानों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सरकार की होती है लेकिन यहां तो इसके उलट किसानों को उकसाया जा रहा है।