फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kirana

किराना की तीन दुकानों पर पकड़ी गई ओवररेटिंग, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 Apr 2020 09:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
kirana
पीलीभीत। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा और एफएसडीए (फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) टीम के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलीनगर और माधोटांडा में किराना की दुकानों में छापे मारे। तीन दुकानों पर ओवररेटिंग मिलने पर उनके संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को दोनों अधिकारियों ने कलीनगर के वार्ड नंबर छह के निवासी व्यापारी रामप्रकाश पुत्र हरीश चंद्र सक्सेना की दुकान में पहुंचकर चेकिंग की। यहां जरूरी समान की ओरवरेटिंग पकड़ी गई। 90 रुपये प्रति किलो की अरहर की दाल 100 रुपये प्रति किलो बेची जा रही थी। इसके बाद टीम गुप्ता किराना स्टोर पर पहुंची। व्यापारी अजय कुमार गुप्ता उड़द की दाल 90 रुपये किलो बेच रहा था, जबकि प्रशासन की ओर से इसका मूल्य 80 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। माधोटांडा में सोहनलाल की किराना दुकान पर 80 रुपये किलो वाली उड़द की दाल 100 रुपये किलो में बिकती पकड़ी गई। व्यापारी की ओर से ग्राहकों को पक्का बिल भी नहीं दिया जा रहा था। टीम ने शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि तीनों पर ओवररेटिंग करने पर माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed