{"_id":"6988ee659e1a55bd010ff5a0","slug":"kinnar-who-came-to-wish-holi-greetings-was-abused-and-beaten-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153438-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: होली की बधाई मांगने पहुंचे किन्नर को गाली-गलौज कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: होली की बधाई मांगने पहुंचे किन्नर को गाली-गलौज कर पीटा
विज्ञापन
पूरनपुर। होली की बधाई मांगने पहुंचे किन्नर को गाली-गलौज कर लकड़ी की फंटी से पिटाई कर घायल कर दिया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। साथी किन्नर की पिटाई पर एकत्र हुए अन्य किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल किन्नर का मेडिकल कराकर जांच शुरू की है।
घटना नगर के तिरंगा चौराहे के समीप की है। पीलीभीत शहर के मोहल्ला फीलखाना निवासी दीपा किन्नर ने बताया कि साथियों के साथ नगर में होली की बधाई लेने आई थी। उसकी चेला राधिका किन्नर तिंरगा चौराहा के समीप फर्नीचर की दुकान पर बधाई मांगने पहुंची। दुकानदार ने अपने साथी के साथ उससे गाली-गलौज कर लकड़ी की फंटी से पिटाई की। साथी की पिटाई पर अन्य किन्नर एकत्र हुए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। इससे पहले आरोपी दुकान छोड़कर भाग गए। राधिका किन्नर ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल राधिका किन्नर का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -- -