{"_id":"68487642c476b16af30dc413","slug":"kinnar-firing-incident-he-shot-himself-after-hatching-a-conspiracy-regarding-division-of-area-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-137584-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर गोलीकांड: क्षेत्र बंटवारे को लेकर षड्यंत्र रचकर खुद पर चलवाई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर गोलीकांड: क्षेत्र बंटवारे को लेकर षड्यंत्र रचकर खुद पर चलवाई थी गोली
Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
अमरिया। क्षेत्र बंटवारे को लेकर दूसरे गुट को फंसाने के लिए किन्नर ने अपने परिजनों के साथ षड्यंत्र रचकर खुद पर गोली चलवाई। इसके लिए उसने आरोपी को 50 हजार रुपये भी दिए थे। अमरिया पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
अमरिया क्षेत्र में 19 मई की शाम के समय परेवा-अमरिया नहर मार्ग पर घटना हुई थी। गोली लगने से अमरिया क्षेत्र में रहने वाली करिश्मा किन्नर घायल हुईं थीं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले का खुलासा करने में जुट गई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी जहानाबाद क्षेत्र के भगा डांडी निवासी मुश्ताक अहमद व मोहम्मद शान को गिरफ्तार किया।
उनके पास से तमंचा, 15 हजार रुपये व बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी मुश्ताक ने बताया कि करिश्मा किन्नर, उसकी बहन शबीना और भाई मोहम्मद शान ने अन्य साथियों के साथ मिलकर करिश्मा के ऊपर गोली चलवाई थी। इसके लिए उसे 50 हजार रुपये दिए गए थे। बताया कि मुंडलिया गौसू निवासी करिश्मा किन्नर की गुरु अनवरी ने अपना बधाई का इलाका बरेली के किन्नर को बेच दिया था। कुछ समय बाद अनवरी की मौत के बाद करिश्मा व उसके साथी उस इलाके को वापस लेना चाहते थे। इसको लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद होने लगा था। झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए षड्यंत्र रचा गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मुश्ताक अहमद व मोहम्मद शान को करगैना चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।