{"_id":"630fad231dc997113d4cbb78","slug":"kiln-owners-accused-of-gang-rape-report-filed-pilibhit-news-bly496152623","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मालिकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मालिकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पीलीभीत/बरखेड़ा। बीमार पति को देखने गई विवाहिता के साथ भट्ठा मालिकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की सुनवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उसका पति बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खरगापुर स्थित ईंट भट्ठे पर काफी समय से मजदूरी करता है। 26 जून को पति ने फोन कर तबीयत खराब होने की बात कहकर बुलाया था। जब वह पहुंची तो पति किसी के साथ दवा लेकर लौट रहा था। देर होने पर पति ने भट्ठे पर उसे भी रोक लिया। रात करीब दस बजे अचानक पति के पेट में फिर से दर्द होने लगा। मजदूर ने भट्ठा मालिक नईम खां और कय्यूम खां को फोन कर बुलाया। दोनों ने आने के बाद मजदूर को किसी अन्य के साथ दवा लेने भेज दिया और खुद भट्ठे पर रुक गए। इसी दौरान दोनों ने छेड़खानी शुरू कर दी।
विरोध करने पर दोनों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों नशे की हालत में थे। दवा लेकर लौटे पति को पूरी घटना बताई। पति के साथ बरखेड़ा थाने गए, मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद कोर्ट की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।