{"_id":"66ccd7ec303344ceda019575","slug":"killer-in-laws-arrested-sent-to-jail-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121517-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हत्यारोपी सास-ससुर गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हत्यारोपी सास-ससुर गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
घुंघचाई। दहेज की खातिर बहू की हत्या करने के मामले में पुलिस ने फरार सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया।
घटना 20 जुलाई 2024 की है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पताबोझी निवासी पप्पू लाल ने अपनी बहन सुनीता देवी की शादी तीन साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कैशोपुर निवासी विमल कुमार के साथ की थी। जिसमे उसने अपनी सामर्थ्य के तहत दहेज दिया। 20 जुलाई को विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से आग में झुलस गई। बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।
मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर मारपीट कर जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पति विमल कुमार, ससुर द्वारका प्रसाद, सास सुखदेई, विक्रम, रीना देवी, विनोद व शीला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद ससुराली फरार चल रहे थे।
सोमवार को पुलिस ने आरोपी सास सुखदेई व ससुर द्वारिका प्रसाद को दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण करने के बाद उनको जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि इस मामले में पति को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।