फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   khiri kisan hadsa

छावनी में तब्दील रहा बांसुरी चौराहा, तैनात रहे अफसर

Wed, 13 Oct 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
khiri kisan hadsa
शहर के बांसुरी चौराहे पर पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंती चौधरी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। लखीमपुर में मृत किसानों की अंतिम अरदास को लेकर किसानों और नेताओं का जनपद की सीमा से होकर गुजरने की सिलसिला सोमवार से ही शुरू हो गया। जिले में शांति व्यवस्था को लेकर एक दिन पहले ही अलर्ट घोषित कर दिया गया था। मंगलवार को सुबह ही बांसुरी चौराहे पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के नेतृत्व में फोर्स तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन

तिकुनिया में मारे गए किसानों को किसान संगठनों अंतिम अरदास पर न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। इसको लेकर प्रशासन ने शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं। सोमवार को जिले में अलर्ट घोषित कर दिया था। पांच जोन और 15 सेक्टरों में जनपद को बांटा गया था। बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेटों के साथ फोर्स को तैनात किया गया था। शहर के बांसुरी चौराहे पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार के नेतृत्व में फोर्स को तैनात किया गया था। बांसुरी चौराहे पर पूरनपुर होते हुए लखीमपुर को जाने वाले हाईवे को आधा बंद करा दिया गया था। पुलिस फोर्स चौराहे पर गाड़ियों की चेकिंग करने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा था। दिन भर यह सिलसिला चलता रहा। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने भी चौराहे पर पहुंचकर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि किसी भी नेता या किसान नेता की गाड़ी को रोका नहीं गया। इधर, दिन भर डीएम-एसपी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

जयंती चौधरी ने कहा- किसानों नहीं मिला अभी इंसाफ, घूम रहे मंत्री
लखीमपुर जाते समय जयंती चौधरी की काफिला बांसुरी चौराहे पर पहुंचा, तो पुलिस सकते में आ गई। इससे पहले उनका काफिला बरेली में रोका गया था। पीलीभीत में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि मारे गए किसानों को अभी इंसाफ नहीं मिला है। मंत्री खुलेआम घूम रहे हैं। कभी नहीं देखा कि इतने संगीन अपराध के आरोपी घर में हों। उन्होंने कहा कि उन्हें एक घंटा बरेली एयरपोर्ट पर रोका गया। मैं नहीं समझ पाया कि क्यों रोका जा रहा है, क्या मेरे खिलाफ कोई 302 और दंगा भड़काने का मुकदमा है। देश के किसी थाने में मेरे खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। इसके बाद भी पुलिस मुझे बंदी बनाना चाहती है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक लोग आंदोलन करेंगे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी होनी चाहिए। ताकि किसान परिवारों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed