फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   khiri kisan hadsa

मंत्री टेनी से लिया जाए इस्तीफा और हो गिरफ्तारी : टिकैत

Tue, 12 Oct 2021 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
khiri kisan hadsa
शहर से होकर पूरनपुर की ओर जो किसान नेता राकेश टिकैत। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों पर हुए समझौते में यह भी तय हुआ था कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा लिया जाए। गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ हो। मगर अब तक ऐसा नहीं हुआ। आगे की रणनीति तय करने को लखीमपुर जा रहे हैं।
विज्ञापन

ये बातें तिकुनिया में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होने जा रहे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत सोमवार को असम हाईवे पर स्थित गांव उदयकरनपुर में एक स्थान पर पंचायत में संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मंत्री टेनी का सौ किलोमीटर तक साम्राज्य है। लखीमपुर घटना में बहुत लोग घायल हुए। दहशत के चलते कई घायलों ने क्षेत्र में इलाज तक नहीं कराया। कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तब तमाम लोगों को इलाका छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को ब्याज पर रुपया देकर जमीनों पर कब्जा कर लिया गया। इसकी भी जांच कराई जाएगी। मंत्री को भी गिरफ्तार कर उन्हें पुत्र के साथ आगरा जेल में रखा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार समाधान से मामले को संघर्ष की ओर ले जाना चाहती है। लड़ाना चाहती है। ताकि लड़ाई में मामला उलझाया जा सके। किसानों को लड़ना नहीं है। घर, खेत और आंदोलन पर ध्यान रखने की जरूरत है। किसान हताश नहीं होता, आंदोलन को समाधान तक ले जाया जाएगा। पंचायत में बाबा सुखदेव सिंह, बाबा मोहन सिंह, सोनिया मान, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जालौन ने संबोधित किया। संचालन स्वराज सिंह ने किया।
विज्ञापन

कार्यालय के लिए जमीन देने पर ठोकी पीठ
असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर के समीप एक धार्मिक स्थल के सामने भाकियू का कार्यालय खुलेगा। गांव उदयकरनपुर की प्रधान पति ने कार्यालय के लिए जमीन दी। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष ने स्वेच्छा अनुसार पदाधिकारियों से कार्यालय निर्माण कराने को कहा। भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कार्यालय के लिए जमीन देने पर प्रधानपति की पीठ ठोंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने वालों में मची होड़
पंचायत के बाद राकेश टिकैत ने भगत धन्ना जी गुरुद्वारा में पहुंचकर लंगर छका। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने वालों में होड़ मची। आखिर टिकैत ने धार्मिक स्थल के मैदान में कुर्सियां डलवाकर लोगों के साथ फोटो खिचवाए। तमाम लोगों ने सेल्फी ली। करीब 20 मिनट तक सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने का दौर चलता रहा।
भारी संख्या में लखीमपुर पहुंचने का आह्वान कर गए
पंचायत के दौरान भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को क्षेत्र के लोगों को लखीमपुर पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि मंगलवार को मारे गए किसानों की अंतिम अरदास होगी। इसके बाद भी कार्यक्रम चलते रहेंगे।
धान की सरकारी खरीद में हो रही धांधली को मुद्दा बनाएगी भाकियू
धान खरीद केंद्रों पर मानक का धान न होने पर किसानों को टरकाए जाने और औने पौने दामों में धान खरीद का मामला भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर खरीद न होने पर डीएम, एसपी के कार्यालय में धान पहुंचाया जाएगा। कम रेट पर खरीदा गया धान कहां जाता है। इसे भी देखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है। औने-पौने दामों में धान खरीदने के बाद उसका मानक समाप्त हो जाता है। कम रेट पर खरीदा गया धान कहां जाता है। इसे भी देखा जाएगा। खरीद केंद्रों पर धान की बिक्री न होने पर डीएम, एसपी आदि के कार्यालयों में धान पहुंचेगा। धान की खरीद कैसे हो अफसर देख लें। किसानों से लूटे गए धान को कागजों में न दिखाया जाए। सरकार झूठ बोलकर कागजों में धान खरीद होना दिखा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से लखीमपुर जाने वालों को रास्ते में न रोकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed