फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   khiri kisan hadsa

अस्थि कलश लेकर प्रत्येक जनपद में जाएंगे किसान नेता

Mon, 11 Oct 2021 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
khiri kisan hadsa
पीलीभीत। किसान नेता राकेश टिकैत, योंगेंद्र यादव, दर्शन सिंह, गुरुमाम सिंह चढ़ूनी, चौधरी हरपाल सिंह समेत कई दिग्गज किसान नेता मंगलवार को शहीद किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। राकेश टिकैत ने बताया कि अस्थि कलश लेकर किसान नेता प्रत्येक प्रांत में जाएंगे। यूपी में प्रत्येक जनपद तक अस्थि कलश पहुंचेगा। पवित्र नदियों में अस्थियों को विसर्जित करेंगे। अगर मंत्री की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 18 अक्तूबर को दिन में पूरे देश में रेल रोको आंदोलन होगा। इसके बाद 26 अक्तूबर को लखनऊ में किसान महापंचायत होगी।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र की गिरफ्तारी के बाद बाद भी किसान संगठनों के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। हत्या की साजिश में नामजद टेनी को मंत्री पद से हटाकर गिरफ्तार किए जाने की मांग पर अडिग हैं। इसे लेकर भोग की रस्म दौरान तिकुनिया में बड़े आंदोलन का एलान हो सकता है। पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड तथा यूपी के कई जनपदों के किसान बड़ी संख्या में 12 अक्तूबर को तिकुनियां में उसी स्थान पर एकत्र होंगे जहां किसानों को मंत्री के बेटे की कार ने तीन अक्तूबर को कुचल दिया था।
विज्ञापन

जब तक मंत्री अपने पद पर रहेंगे तब तक निष्पक्ष जांच कैसे हो सकेगी। इसीलिए हम चाहते हैं कि मंत्री अपना पद छोड़ें और निष्पक्ष तरीके से जांच हो। भोग की रस्म में अगले आंदोलन का एलान होगा। संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठन देश के सभी राज्यों में शहीद किसानों की अस्थियां लेकर जाएंगे। किसानों के बीच सभाएं करेंगे। शहीद किसानों के अस्थि कलश कब से कब तक देश में लेकर निकलना है। इसका एलान भी भोग की रस्म के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता
मंत्री ने किसानों की हत्या की साजिश रची। इसलिए बेटे से भी ज्यादा जिम्मेदारी मंत्री है। मंत्री को पद से हटाकर बर्खास्त किया जाना चाहिए। इसे लेकर संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन करेगा। मैं खुद 12 अक्तूबर को भोग की रस्म में शामिल होने के लिए तिकुनियां पहुंच जाऊंगा। देश भर के किसान संगठन और कार्यकर्ता तिकुनियां में एकत्र होकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा पूरे देश में जहां-जहां किसान संगठनों का आंदोलन चल रहा है वहां पर किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिेए 12 अक्तूबर को आयोजन होंगे।
- गुरनाम सिंह चढूनी, भाकियू चढ़ूनी के अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed